लोक नायक जयनारायण व्यास की जयंती मनाई

लोक नायक जयनारायण व्यास की जयंती मनाई
सर्व ब्राह्मण व पुष्करणा समाज ने व्यास सर्किल पर पुष्प अर्पित कर किया याद

मुकेश प्रजापत

Merta City ।। मेड़ता के नगर पालिका के सामने स्थित जयनारायण व्यास सर्किल पर शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे सर्व ब्राह्मण समाज मेड़ता एवं पुष्करणा समाज मेड़ता की ओर से स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास की जयंती मनाई गई।अखिल भारतीय पुष्टिकर समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट विमलेश व्यास ने बताया कि लोक नायक जयनारायण व्यास ने भारत की आजादी में अभूतपूर्व सहयोग दिया था और एकीकृत राजस्थान के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने तत्कालीन जागीरी प्रथा और दास प्रथा को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाकर किसानों एवं गरीब तबके के लोगों को राहत दिलाने का कार्य किया था। मेड़ता मीरा नगरी विकास मंच के अध्यक्ष सुनील सिखवाल, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष रामदयाल शास्त्री, श्रीमाली समाज के अध्यक्ष सुधीर मोहन ओझा, प्रजापति समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजाराम प्रजापत, नंद कुमार जोशी, अशोक जोशी, कपिल सिखवाल, अमित चौहान, दलबीर गहलोत, अल्ताफ हुसैन सहित शहरवासियों ने व्यास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Stay Connected

16,737FansLike
2,998FollowersFollow
13,666SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles