मोदरान: स्थानांतरण पर चौकी प्रभारी विनोद पुनिया को दी विदाई

मोदरान: स्थानांतरण पर चौकी प्रभारी विनोद पुनिया को दी विदाई

जालोर/मोदरान। जिले के रामसीन थाना क्षैत्र के मोदरान चौकी में पदस्थ रहे चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार पुनिया के मोदरान से सियाणा बागरा पुलिस थाना पर स्थानांतरण होने पर मोदरान,सैरना, बासड़ा धनजी, भीमपुरा,खेडा-बोरटा व अन्य गांवों के ग्रामवासियों, पुर्व सरपंच भवरसिंह सोढा राजपुरोहित व अन्य साथी कर्मचारियों ने उन्हें भावविहीन विदाई दी है। मोदरान में रविवार को आयोजित विदाई समारोह में मोदरान के वर्तमान चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह राव ने कहा कि पुलिस विभाग का कार्य अलग शैली का होता है। वह अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ कई कार्यों में लगे रहते है।

उन्होंने कहा कि विनोद कुमार पुनिया ने पुर्व में भी क्षैत्र में बाढ पिडीतो की मदद व अन्य सराहनीय कार्य किए थे। जिन्होंने कोरोना संक्रमण जैसी महामारी के बीच जरूरत से ज्यादा मेहनत कर लोगों को पालन कराने में अपनी तत्परता दिखाई है। इस अवसर पर सर्वप्रथम रामसीन थाना अधिकारी अरविंद कुमार राजपुरोहित ने विनोद कुमार पुनिया को श्रीफल व माला पहनाकर सम्मान कर विदाई दी गई।

इस अवसर पर रामसीन थाना प्रभारी अरविंद कुमार राजपुरोहित, एएसआई सुरेन्द्र सिंह राव, राकेश कुमार पुनिया, धीरजसिंह राजावत, चंदु कुमार धांधल, मोदरान उप सरपंच मांगुसिंह राठौड़, बासड़ा धनजी सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर सिंह, सैरना सरपंच प्रतिनिधि मोडसिंह राठौड़, धानसा सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह राठौड़, उप सरपंच लालसिंह राठौड़, नुन सरपंच प्रतिनिधि हमीरसिंह राजपुरोहित, समाजसेवी विजयराज सिंह राजपुरोहित मुम्बई, कल्याण सिंह चम्पावत, खेड़ा-बोरटा पुर्व सरपंच आंसुराम देवासी, मोदरान पुर्व सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवनाथ सिंह राजपुरोहित, गुलाब सिंह बालावत बासड़ाधनजी, पांचाराम प्रजापत, ओमप्रकाशसिंह चम्पावत सहीत कई जन उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने चौकी प्रभारी विनोद पुनिया का माला, साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

Stay Connected

16,737FansLike
2,998FollowersFollow
13,666SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles